Tuesday, 12 September 2023

हिंदी दिवस प्रतियोगिता-2023

राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतियोगिता- 

1- अपना नाम हिंदी में लिखें और उसका अर्थ भी बताएँ।
उत्तर- 


2- राष्ट्रीय हिंदी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है- 
उत्तर- 


3- हिंदी भाषा को कौनसा दर्जा प्राप्त है- 
(1) राजभाषा का
(2) राष्ट्रभाषा का
(3) स्थानीय भाषा का
(4) सांविधानिक भाषा का
 
4- हिंदी का मानक रूप कहलाता है- 
(1) खड़ी बोली हिंदी
(2) ब्रज मिश्रित हिंदी
(3) अवधी मिश्रित हिंदी
(4) पंजाबी मिश्रित हिंदी

5- हिंदी भाषा की वर्णमाला में अधिकतम कितने वर्ण प्रयुक्त किए जाते हैं?
(1) 33
(2) 44
(3) 52
(4) 55

6- दो व्यक्तियों के मध्य विचारों के आदान-प्रदान के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले यादृच्छिक ध्वनि संकेतों को ......... कहते हैं
(1) भाषा
(2) बोली
(3) उपभाषा
(4) वर्णमाला

7- हमारे चारों तरफ़ स्थित चीजों के नाम को क्या कहते हैं
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया
(4) विशेषण

8- जिस शब्द से किसी कार्य का करना या होना पाया जाता है, उसे किस नाम से जानते हैं?
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया 
(4) विशेषण

9- संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्द कहलाते हैं? 
(1) अलंकार
(2) रस
(3) शब्द-शक्ति
(4) विशेषण

10- किसी भी भाषा की सबसे छोटी इकाई मानी जाती है
(1) वर्ण
(2) अक्षर
(3) शब्द
(4) वाक्य

11- कोई भाषा किससे अनुशासित होती है?
(1) व्याकरण से
(2) छंद से
(3) अलंकार से
(4) काव्य-गुण से

12- कोई एक शब्द किसी वाक्य में प्रयुक्त होने के बाद किस प्रकार के अर्थ को प्रकट करेगा, इस बात का बोध/ ज्ञान प्रदान करने वाली शक्ति को क्या कहते हैं?
(1) मातृशक्ति
(2) पितृशक्ति
(3) शब्द-शक्ति
(4) सैन्य-शक्ति

13- वात्सल्य रस का सम्राट कवि किसे कहा जाता है
(1) तुलसीदास को
(2) कबीर को
(3) रहीम को
(4) सूरदास को

14- गोदान नामक प्रसिद्ध रचना के लेखक कौन हैं
(1) कबीर
(2) प्रेमचंद
(3) तुलसी
(4) मीरा


15- हिंदी साहित्य का स्वर्णकाल कहा जाता है
(1) आदिकाल को
(2) भक्तिकाल को
(3) रीतिकाल को
(4) आधुनिककाल को

16- 53 का शुद्ध हिंदी रूप क्या होगा
(1) तरेपन
(2) तिरपन
(3) तरेसठ
(4) तिरसठ

17- हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या मानी जाती है
(1) 10
(2) 11
(3) 12
(4) 13


18- किसी लेखक की एक भाषा में लिखित रचना को दूसरी भाषा में प्रस्तुत करना क्या कहलाता है?
(1) अनुकरण
(2) अनुसरण
(3) अनुवाद
(4) अनुगमन

19- किसी स्वर के उच्चारण में लगने वाले समय को क्या कहा जाता है?
(1) वर्ण
(2) शब्द
(3) मात्रा
(4) लिपि

20- कथा-सम्राट के रूप जाने जाते हैं
(1) जैनेंद्र कुमार
(2) प्रेमचंद
(3) जयशंकर प्रसाद
(4) रामचंद्र शुक्ल


21- भाषा के नियमों के संकलन को किस नाम से जाना जाता है
(1) काव्यशास्त्र
(2) छंदशास्त्र
(3) भाषा-विज्ञान
(4) व्याकरण

22- भाषा का कौनसा रूप व्याकरण सम्मत होता है
(1) लिखित
(2) मौखिक
(3) अनूदित
(4) उपर्युक्त सभी

23- भाषा के लिखित रूप को क्या कहा जाता है
(1) लिपि
(2) मात्रा
(3) व्याकरण
(4) छंद


24- हिंदी भाषा की लिपि को किस नाम से अभिहित करते हैं?
(1) नागरी
(2) देवनागरी
(3) खरोष्ठी
(4) ब्राह्मी

25- हिंदी की जननी किस भाषा को माना जाता है
(1) उर्दू
(2) अरबी
(3) संस्कृत
(4) प्राकृत

प्रश्न संख्या 26 से 30 तक अपने विचार लिखिए-

26- यदि आपके स्कूल के पहिए लग जाएँ तो क्या होगा-







27- यदि हवा दिखाई देने लगे तो-









28- पेड़-पौधों से होने वाले नुकसान लिखिए










29- आज से 5 साल बाद आप भाषा शिक्षण में क्या बदलाव चाहते हैं-













30- आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हो और क्यों?







31- हिंदी का कोई एक दोहा और उसका भावार्थ लिखिए जो आपको सबसे ज़्यादा पसंद हो
उत्तर- 






अभिनव सरोवा(हिंदी शिक्षक)
माध्यमिक शिक्षा विभाग- राजस्थान सरकार