ये पढ़ाई का समय है
ये सबसे कठिन समय है
ये वर्जनाओं को तोड़ने का समय है
खुद को स्थापित करने का समय है
प्रतिमान गढ़ने का समय है
बुलंदी की तरफ कदम बढ़ाने का समय है
शिखर फतह करने का समय है
माना कि सबसे कठिन समय है
पर
कोयले की खदान से ही हीरा निकला है
ये पढ़ाई का समय है
ये पढ़ने का समय है
ये खुद गढ़ने का समय है
तो
पढ़ो
गढ़ो
लड़ो
पर
आगे बढ़ो
आगे बढ़ो
.............💐
अभिनव सरोवा
28 सिंतबर 2019