Wednesday, 15 May 2019

योग्यता बनाम योगयता

योग्यता
हो या
योगयता
करनी पड़ती हैं
प्रमाणित
उन्होंने भी की
हमने भी की।

उन्होंने
इधर-उधर
जिधर-किधर से आकर
किया राज हमीं पर
और दिखाई
अपनी योग्यता।
नहीं तो इतिहास
माँगता जवाब उनसे
कैसे छोड़ दिया
उस भूभाग को
उसीके बाशिंदों के भरोसे?

करने को प्रमाणित
अपनी योगयता
ये क्या कम है
कि हम
रहे हैं गुलाम
गुलाम वंश के।
वरना
कौन मानता हमें
विश्वगुरु
कौन
योगगुरु
और
उससे भी बढ़कर
उपदेशगुरु?

अभिनव सरोवा
15 मई 2019

No comments:

Post a Comment