ईर्ष्यालु की बात नहीं है। हम ये नहीं कहते कि किसी को सजा मिले लेकिन जो काम कर रहे हैं, को कुछ लाभ तो देने चाहिए। माना कि वो कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, राज की नौकरी कर रहे हैं लेकिन जो बिना अनुमति गए उन्होंने कौनसा एहसान किया है?
बाकि सब छोड़िए लेकिन फील्ड में जाकर जो दवाब महसूस करते हैं उसके एवज में पेट्रोल के पैसे तो देने ही चाहिए। हाँ स्कूल लगती तो भी पेट्रोल जलता लेकिन तब हम अपना मूल काम करते। अब राशन डीलर से संपर्क, स्टॉक लेना, राशन किट का वितरण, ऑनलाइन-ऑफ लाइन रिकॉर्ड संधारित करना, घर-घर सर्वे करना, आइसोलेशन के पर्चे चिपकाना(घर वाले नाराज होते हैं) और नाराजगी झेलना, कितनी दुकान खुलती हैं? किराने की कितनी हैं, दूध की कितनी, सब्जी की कितनी, रेट लिस्ट लगी है या नहीं, नहीं तो क्यों, भीड़ तो नहीं है, दुकान पर, डीलर के पास, गाँव के गुवाड़ में, सब्जी की पिक-अप पर, वॉलिंटियर्स से सूचना, डॉक्टर को अलग रिपोर्ट, cbeo को अलग, sdm साहब को अलग, साथी शिक्षकों को अलग से फोन करना, आइसोलेट किए लोगों से बात करना, चेक पोस्ट पर ड्यूटी लगाना, उनकी नाराजगी झेलना, ड्यूटी कटवाने के लिए आई सिफारिशों के जवाब देना, कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखना, पोषाहार से राशन किट की पैकिंग करवाना, थैलों की व्यवस्था के लिए घरवाली की साड़ी लेना, उसकी दो बातें सुनना😂( वो तो मेरी वाली की तरह सयानी हो तो दो में काम चल जाता है और सिलाई भी कर देती है, कइयों को तो इससे भी ज्यादा सुननी पड़ी होंगी, बस बताएँगे नहीं☺️) राशन किट कहाँ से आये हैं, का रिकॉर्ड रखना, वितरण में भी भामाशाह और प्रशासन वाले का अलग हिसाब रखना इत्यादि इत्यादि। कुछ रह गए हों तो आप जोड़ लें। कल तक कितने आये थे, आज कितने आये, योग, 14 दिन पूरे होने वाले लोगों की संख्या, न होने वालों की संख्या, ड्यूटी में लगे टीचर्स की संख्या इत्यादि। ये जो बातें लिखी हैं उनमें से साड़ी वाली बात को छोड़कर घणखरिक बातें ऑनलाइन भी करनी। अब ग्रुप की सेटिंग बदल देते हैं। दिनभर जितना कर सकते हैं, उतनी बहस कीजिए, थूक बिलोइये बस छींटे लोगों पर नहीं पड़ने चाहिए। पक्ष-विपक्ष में तर्क दीजिए। भाषा की मर्यादा बनाये रखें, किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी या मान-मर्दन न हो, इस बात का ख्याल रखें।
शेष आनंद....
मार्मिक,बेहद धरातल से जुड़ी सारी जानकारियां,और corona काल की यादें भी रहेगी,बहुत सारे काम ,मास्क,सेनेटाइजर,रुमाल,और ग्लब्स आदि तो भूल ही गए आप
ReplyDelete