#झनझनाहट
तुम्हारे दाँतों की
झनझनाहट से
ज्यादा तकलीफदेह है
उसके हाथ के छाले
फूटने के बाद
पानी के संपर्क से
होने वाली
झनझनाहट।
तुम्हारी झनझनाहट
रोकने को
मयस्सर हैं
अनगिनत
मंजन औ पेस्ट
पर उसके हाथ की
झनझनाहट के लिए
न कोई पेस्ट
न मलहम।
बस दाँत भींचने
और
हाथ झटक देने के सिवाय।
अभिनव सरोवा
13 मई 2019
No comments:
Post a Comment